Connect with us

उत्तराखंड

एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर रंगदारी व हत्या के आरोपी फरार चल रहे राजीव,मुजीब के घर चस्पा किया नोटिस,मुनादी कर कुर्की की करी घोषणा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में हत्या का प्रयास करने व रंगदारी मांगने के प्रकरण में दी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं।लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने व मा0 न्यायालय से मिला गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश करने के आदेश दिये।


कोटद्वार की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय जिला व सत्र न्यायाधीश पौड़ी गढ़वाल के द्वारा जारी 82 CrPc नोटिस तथा गैर जमानती वारण्टी अभियुक्त वाद संख्या- 23/2020 राज्य बनाम राजीव गौड़ आदि,धारा 307/384/323/506 IPC व 3(1) (घ) SC/ST एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त मुजीब नैथानी पुत्र सतीश चन्द्र निवासी- लैंसडौन भवन देवी मन्दिर कोटद्वार जो लम्बे समय से फरार है तथा बार-बार न्यायालय में हाजिरी से बच रहा था। जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध NBW तथा उद्घोषणा के लिये 82 CrPc का नोटिस जारी किया गया व मुनादी पिटवाते हुए नोटिस चस्पा किया गया।

More in उत्तराखंड