Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार थाना प्रभारी के विदाई समारोह पर व्यापारियों ने सिद्धबली बाबा की तस्वीर भेंट कर किया सम्मान

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार थाने में तैनात रहे मणि भूषण श्रीवास्तव के कार्यकाल की व्यापारियों ने सराहना की और उनके कार्य को देखते हुए सिद्धबली बाबा की तस्वीर भेंट कर विदाई दी।

कोटद्वार से श्रीनगर स्थानांतरण की जानकारी मिलने पर व्यापारियों का एक दल मिलने आया और उनके सम्मान में उनको सिद्धबली बाबा की तस्वीर,बुके व अंगवस्त्र भेंट कर उनको सम्मान दिया व व्यापारियों ने कहा थाना प्रभारी श्री वास्तव ने हमेशा स्थिति को देखते हुए सूझबूझ से कार्य किया है और भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने की अपेक्षा करते हुए उनको विदाई दी।

More in उत्तराखंड