Connect with us

उत्तराखंड

देश मे एलपीजी गैस की कमी या अफवाह,इंडेक्शनों की बड़ी बिक्री

Ad

कोटद्वार-देश मे एलपीजी की आपूर्ति कम होने के चलते सभी जगह इंडेक्शनों की बिक्री बड़ गई है।कोटद्वार में भी इन दिनों एलपीजी गैस की कमी का असर साफ दिखाई देने लगा है।हालांकि प्रशासन का कहना है कि कोई कमी नही है ओर उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें।सामान्य तौर पर जो बुकिंग 200 होती थी आज 500 से ऊपर पहुंच रही है इसी कारण गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने और आपूर्ति में देरी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसी के चलते अब बड़ी संख्या में लोग रसोई गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हों की ओर रुख कर रहे हैं…जिससे बाजार में इंडक्शन की बिक्री तेजी से बढ़ गई है।

शहर के कई इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ी है।पहले जहां दिन में एक-दो इंडक्शन ही बिकते थे…वहीं अब रोजाना कई इंडक्शन चूल्हे बिक रहे हैं।दुकानदारों के अनुसार गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण लोग अस्थायी व्यवस्था के तौर पर इंडक्शन खरीद रहे हैं ताकि खाना बनाने में दिक्कत न हो।

वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसियों से समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं…जिससे रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मजबूरी में उन्हें इंडक्शन चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और गैस एजेंसियों से जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है…ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

More in उत्तराखंड

Trending News