Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

कोटद्वार में पिकअप वाहन से पकड़े 35 सिलेंडर,चालक पर मुकदमा दर्ज

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में प्रशासन ने अवैध गैस सिलेंडरो के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जहां कल रात नगर के लालबत्ती चौक पर पिकअप वाहन से 35 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। वही इस मामले में ड्राइवर पर भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान कल रात कोटद्वार में लालबत्ती चौराहे पर एक पिकअप वाहन से 20 खाली कमर्शियल गैस सिलेंडर और 15 डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

इस मामले की सूचना मिलते ही SDM कोटद्वार संदीप कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, बाट-माप निरीक्षक, सप्लाई ऑफिसर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से वाहन को पकड़कर सिलेंडरों को जब्त किया। साथ ही इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

रात में ही इन सिलेंडरो को तहसील परिसर में लाकर कार्यवाही की गई। वही पूरे जिले में चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 203 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें से 8 गैस गोदाम, 3 पेट्रोल पंप और 190 होटल, रेस्टोरेंट शामिल रहे। वही जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर दो मामलों में भारी जुर्माना भी लगाया गया, जबकि दो घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।

More in उत्तराखंड

Trending News