Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में सट्टा खेलते 5 लोग गिरफ्तार,33,320 रुपये बरामद

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार : कोटद्वार के आम पड़ाव क्षेत्र में बाजार चौकी पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 33,320 रुपये नकद सट्टे की डायरी और पेन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को चौकी बाजार प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार चपराना टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान आर्मी कैंटीन के पास गली में कुछ लोग सट्टा लगाते मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग रकम बरामद की, जिन्हें मिलाकर 33,320 रुपये हुए। साथ ही सट्टे के नंबर लिखी डायरी भी बरामद हुई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13G के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

More in उत्तराखंड

Trending News