Connect with us

उत्तराखंड

फतेहपुर के पास हुआ रोडवेज की बस से हुआ सड़क हादसा,ट्यूशन पढ़कर घर जा रहा था नाबालिग

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार/लैंसडाउन-लैंसडाउन से देहरादून जा रही रोडवेज की बस से फतेहपुर के पास सड़क हादसा हो गया।कोटद्वार डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक भानकोट का रहने वाला 16 वर्षीय नाबालिग स्कूटी से ट्यूशन पढ़कर घर जा रहा था।

उसी दौरान सामने से आ रही बस की चपेट में आ गया ओर उसका पैर कट गया।स्थानीय लोगो के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई घायल के पिता कोटद्वार के बेस अस्पताल लाये जहाँ पर उसको प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत ही मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया।बस ओर चालक को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है।बस देहरादून डिपो की बताई जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News