Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

कोटद्वार में सांडो का आतंक: पैदल जा रहे बुजुर्ग पर हमला,सिर में लगे 15 टांके,नगर निगम पर उठे सवाल

Ad ADVERTISEMENTS Ad


कोटद्वार-शहर के बालासौड़ क्षेत्र में आवारा सांड के हमले से 55 वर्षीय महेश गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति सुबह कहीं जा रहे थे…तभी पीछे से अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के जोरदार वार से वह जमीन पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में करीब 15 टांके लगाए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि शहर में आवारा सांड और पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है…लेकिन नगर निगम इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम कोटद्वार और मेयर शैलेन्द्र रावत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते आवारा पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था की जाती तो यह घटना नहीं होती। लोगों का कहना है कि शहर की सड़कों और बाजारों में खुलेआम घूम रहे सांड कभी भी किसी के लिए खतरा बन सकते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से जल्द अभियान चलाकर आवारा सांडों को पकड़ने और शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने की मांग की है…ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

More in उत्तराखंड

Trending News