Connect with us

कोटद्वार

सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो अभियुक्तों को किया कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोटद्वार पुलिस ने चेकिंग के दौरान सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय यादव (22) निवासी बकेश्वर, जिला इटावा (यूपी) और मनीष सैनी (23) निवासी बीईएल रोड, कोटद्वार के रूप में हुई है।तलाशी लेने पर दोनों के पास से कुल 8,610 रुपये नकद और सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। इसमें संजय के पास से 5,040 रुपये और मनीष के पास से 3,570 रुपये मिले।
इस मामले में कोतवाली कोटद्वार में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News