Connect with us

उत्तराखंड

सड़क सुरक्षा को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन यातायात चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें उपजिलाधिकारी संदीप कुमार मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों की सघन जांच की गई। साथ ही संदिग्ध चालकों की एल्कोमीटर से जांच भी की गई।
कार्रवाई में बिना हेलमेट वाहन चला रहे चार दुपहिया चालकों के चालान किए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया।
प्रशासन ने कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी लोग नियमों का पालन करें। साथ ही यह भी बताया गया कि ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News