उत्तराखंड
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: पौड़ी में फिलहाल ऐसे होगी गैस बुकिंग
पौड़ी गढ़वाल : जनपद पौड़ी गढ़वाल में गैस बुकिंग से जुड़े ऑनलाइन माध्यमों में तकनीकी समस्या आने के कारण फिलहाल मैनुअल बुकिंग की व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब उपभोक्ताओं को अपनी एलपीजी गैस की बुकिंग सीधे संबंधित गैस एजेंसी से करानी होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और अन्य ऑनलाइन माध्यमों में तकनीकी दिक्कत आने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए अस्थायी तौर पर मैनुअल बुकिंग की व्यवस्था लागू की गई है…ताकि किसी को गैस लेने में दिक्कत न हो।
उन्होंने बताया कि गैस की आपूर्ति संबंधित एजेंसियों के निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स और डोर-टू-डोर डिलीवरी के माध्यम से की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और बुकिंग के बाद एजेंसी द्वारा बताई गई तिथि पर ही गैस प्राप्त करें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और गैस की आपूर्ति लगातार मिल रही है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और न फैलाने की अपील भी की गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर निम्नलिखित हैं:
*पोखड़ा गैस सर्विस, पोखड़ा – 7452825629,
गढ़वाल गैस सर्विस, पौड़ी – 8057912507
लैंसडौन गैस सर्विस, लैंसडौन – 7409694658, 01386-262220
अलकनन्दा इंडेन गैस सर्विस, श्रीनगर –
9412948667, 7895646025, 9456559505, 01346-253898, 01346-796282
कालागढ़ गैस सर्विस, कालागढ़ –
8057912512, 9760230579, 7902010313
शिवा गैस सर्विस, सतपुली – 9761083318
दुगड्डा गैस सर्विस, दुगड्डा – 8057912505, 7455061236
भाबर इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार – 8057912500, 9760944314
कोटद्वार गैस सर्विस, कोटद्वार – 01382-222283, 8057912514
पदमपुर गैस सर्विस, कोटद्वार – 9634020060
सिद्धबली इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार – 9690228111,
कामाक्षी इंडेन गैस सर्विस, धुमाकोट – 7248360224
श्रीनगर गैस सर्विस, श्रीनगर
8057912524, 7409171856, 7579217921, 7505901330
शहीद मंगत गैस सर्विस, थलीसैंण – 9760408687
पाबौ गैस सर्विस, पाबौ– 9068559572, 8111202900
9027529325, 8171398702
यमकेश्वर इंडेन गैस सर्विस, यमकेश्वर – 8057912531, 7902093534
ज्वाल्पा गैस सर्विस, पौड़ी – 7895970480, 9058652585
हिमगिरी गैस सर्विस, झंडीचौड़ – 9058819309
काशीरामपुर भारत गैस ग्रामीण वितरक, कोटद्वार – 8979586924, 8445512891, 7668432541
मां दीवा इंडेन ग्रामीण वितरक, चौबट्टाखाल – 9548543759
नागदेवगढ़ी इंडेन ग्रामीण वितरक, सुराड़ी (चैलूसैंण) 9761697554
विजय इंडेन ग्रामीण सर्विस, कोट (पौड़ी) – 8860534104, 9897565257, 9818885345
शिवगंगा भारत गैस सर्विस, उनेरी (रिखणीखाल) – 7417579613
लालपानी इंडेन ग्रामीण वितरक, लालपानी – 9837919423, 9927115036
विनसर इंडेन ग्रामीण वितरक, बूंगीधार – 9760585602,
महानंद भारत गैस सर्विस, भौन– 7453993733, 9897998019*
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
