उत्तराखंड
कोटद्वार में किसी ने भी माहौल खराब करने का किया प्रयास,होगी सख्त कार्यवाही,सोशल मीडिया पर भी रखी जा थी नजर-एएसपी
कोटद्वार: कोटद्वार में दुकान विवाद और हंगामे के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।कौड़िया चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है और बाहर से आने वालों पर निगरानी रखी जा रही है।

एसपी चंद्र मोहन ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और अगर कोई ऐसी पोस्ट डाली जाती है जिससे शहर में अशांति फैलाने की कोशिश हो…तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जनता से अपील की कि शहर में शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।पुलिस ने साफ किया कि किसी भी तरह की अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी कानून तोड़ेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।शाम को शहर में एएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
