Connect with us

उत्तराखंड

टोल-फ्री नंबर सर्च करना पड़ा भारी, कोटद्वार के शख्स से 1 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को गूगल पर टोल-फ्री नंबर सर्च करना भारी पड़ गया।
पीड़ित लक्ष्मण सिंह ने पोस्ट ऑफिस का कस्टमर केयर नंबर खोजा, लेकिन जिस नंबर पर उन्होंने संपर्क किया, वह ठगों का जाल निकला। आरोपी ने खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर विश्वास में लिया और यूपीआई के जरिए करीब 1 लाख रुपये की ठगी कर ली।
शिकायत मिलने के बाद कोतवाली कोटद्वार में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
जांच के दौरान इस ठगी में झारखंड के जामताड़ा निवासी सिराज अंसारी का नाम सामने आया। खास बात यह रही कि आरोपी पहले से ही एक अन्य साइबर ठगी के मामले में जेल में बंद था।
पुलिस ने कोर्ट से बी-वारंट लेकर आरोपी को इस मामले में अभिरक्षा में लिया और अब उसे न्यायालय में पेश कर पौड़ी जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News