Connect with us

उत्तराखंड

सतपुली में पंकज प्रकरण के बाद लोगों में आक्रोश,कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को दिया ज्ञापन

Ad ADVERTISEMENTS

रेतपुर (सतपुली) में एक अनुसूचित जाति के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए जिलाधिकारी को उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
रंजना का कहना है कि मृतक युवक पंकज की बाइक से एक व्यक्ति को टक्कर लग गई थी, जिसके बाद उसे जबरन थाने ले जाया गया।थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना से जुड़ी जानकारी और चोटों का जिक्र युवक द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में भी किया गया।
परिजनों और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस घटना से आहत होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले को लेकर लोगों में भारी रोष है।ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की गई है कि इस प्रकरण में शामिल दोषी पुलिस कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की गई है।इस घटना को लेकर तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News