Connect with us

उत्तराखंड

गणेश का सरकार पर तीखा हमला:मूल मुद्दों से ध्यान भटकाकर भ्रम फैलाने में जुटी है भाजपा’

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और जनता को असल मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं की कमी से बेहद परेशान है, लेकिन सरकार इन समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा झूठ और फरेब के सहारे दोबारा सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News