उत्तराखंड
बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर बड़ा हादसा: श्रीकोट में अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, मध्यप्रदेश के 7 श्रद्धालु घायल


उत्तराखंड के श्रीनगर क्षेत्र में बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों का एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना श्रीकोट स्थित गैस एजेंसी के पास हुई, जहां वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 मई 2026 को लगभग 11:30 बजे कोतवाली श्रीनगर को सूचना मिली कि वाहन संख्या UK08TA4242 सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस वाहन में चालक सहित मध्यप्रदेश के कुल 7 यात्री सवार थे, जो चारधाम यात्रा के अंतर्गत यात्रा कर रहे थे।
सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से बेस हॉस्पिटल श्रीनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के दौरान पुलिस ने तेज़ी और सूझबूझ के साथ राहत कार्य किया, जिससे सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें, गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
