Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

124 लाख की ‘सिगड्डी पेयजल योजना’ का शिलान्यास,4000 लोगों को मिलेगा साफ पानी

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के झंडीचौड़ उत्तरी वार्ड नंबर 38 में आज एक महत्वपूर्ण पेयजल परियोजना की शुरुआत की गई। उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत “सिगड्डी पेयजल योजना” के तहत ₹124 लाख की लागत से नलकूप खनन और पम्पिंग कार्य का शिलान्यास किया गया।इस योजना का शिलान्यास उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने वर्चुअल माध्यम से किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।यह योजना झंडीचौड़ उत्तरी, पूर्वी, पश्चिमी, रामदयालपुर, लोकमणिपुर और गंदरियाखाल सहित कई क्षेत्रों के लगभग 4000 लोगों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराएगी। लंबे समय से इन इलाकों में विशेषकर गर्मियों में पानी की कमी की समस्या बनी हुई थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलेगी और क्षेत्र की जल व्यवस्था मजबूत होगी।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।बताया गया कि वर्ष 2022 से अब तक विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण द्वारा क्षेत्र में 10 से अधिक नलकूप और मिनी नलकूप स्थापित कराए जा चुके हैं, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है।इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने इस योजना के लिए विधायक का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे विकास कार्यों की उम्मीद जताई।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News