Connect with us

उत्तराखंड

कालागढ़ थाने के निरीक्षण में सीओ निहारिका सेमवाल ने जांची शस्त्रों की हैंडलिंग, दिए स्वच्छता के निर्देश

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार। क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा आज थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, भोजनालय, कर्मचारी बैरक एवं पूरे थाना परिसर का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाने को आवंटित सरकारी संपत्ति एवं मालखाने का निरीक्षण करते हुए लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण और परिसर में खड़े वाहनों के उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। साथ ही, थाना कार्यालय में संचालित सीसीटीएनएस पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन प्रणालियों की समीक्षा करते हुए अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाने को आवंटित शस्त्रों की भी जांच की गई। कार्मिकों से शस्त्रों की हैंडलिंग करवाई गई और उन्हें नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन एवं टर्नआउट को उच्च स्तर पर बनाए रखने, बैरकों एवं आवासीय परिसर को स्वच्छ रखने तथा सरकारी संपत्ति के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। साथ ही, उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी कार्मिकों के साथ सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड