Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

भयंकर आंधी ओर बारिश के बावजूद भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई

Ad ADVERTISEMENTS Ad

आज सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भयंकर आंधी और बारिश के बावजूद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां दूर-दराज़ से आए श्रद्धालु अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन के लिए इंतजार करते नजर आए। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आस्था का सैलाब लगातार बना रहा।
मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। जयकारों और भजनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर रही। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग व सुचारू लाइन व्यवस्था लागू की गई।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News