Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

गिवाई स्रोत में पीने के पानी में आ रही गंदगी और केंचुए, बीमार होने का खतरा

Ad


कोटद्वार-कोटद्वार के गिवाई स्रोत इलाके में इन दिनों लोगों को पीने के पानी को लेकर भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जो पानी सप्लाई हो रही है, वह न केवल गंदा है बल्कि उसमें कीड़े भी निकल रहे हैं। इस कारण लोग बीमारियों के डर से पानी इस्तेमाल करने से डरने लगे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जल संस्थान की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोग फिल्टर और उबाल कर पानी पीने को मजबूर हैं।


वहीं जल संस्थान का कहना है कि पानी के दूषित होने की जानकारी मिलने के बाद इसकी जांच की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर पानी किस जगह से गंदा हो रहा है और सप्लाई लाइन में कहां लीकेज हो सकती है।

More in उत्तराखंड