उत्तराखंड
डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण: विकासनगर में स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का भंडाफोड़


विकासनगर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जिलाधिकारी सविन बंसल के औचक निरीक्षण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और स्टांप चोरी का खुलासा हुआ है। मामले में उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी गई है।
जांच में 2018 से 2025 तक के सैकड़ों विलेख पत्र संदिग्ध स्थिति में मिले, जबकि 25 रजिस्ट्रियां वर्षों से बिना कारण लंबित पाई गईं।
सबसे बड़ा खुलासा उच्चतम न्यायालय से प्रतिबंधित गोल्डन फॉरेस्ट की जमीनों से जुड़ी 150 अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ। इसके अलावा धारा 47-ए के तहत स्टांप चोरी के 47 मामले भी सामने आए हैं।
प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
