Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

ठेकेदार ने दुगड्डा मार्ग पर सुबह 4 बजे लहराई पिस्टल, पुलिस ने पिस्टल किया जब्त,दो लोगों को लिया हिरासत में

Ad ADVERTISEMENTS Ad


कोटद्वार-सुबह तड़के ही कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर ठेकेदार ने लहरा दी पिस्टल, पुलिस ने पिस्टल की ज़ब्त।पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार कोतवाली की दुगड्डा चौकी क्षेत्र में एक आज सुबह तड़के एक ठेकेदार ने पिस्टल लहरा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोटद्वार पुलिस ने ठेकेदार के पिस्टल को जब्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर पोकलैंड चालक और मालिक का एक बस चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि पोकलैंड चालक ने पोकलैंड मशीन को ही सड़क के बीचों बीच खड़ा कर दिया। जिसके बाद दोनों ओर से आवाजाही करने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। जब वाहन चालकों ने इसका विरोध किया तो पोकलैंड के मालिक ने अपने बचाव के लिए पिस्टल लहरा दी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार का पिस्टल जब्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार ने बताया कि उक्त मामले में कार्रवाई की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News