Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार पहुंची उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष, थाने का किया निरीक्षण

Ad

कोटद्वार पहुंची उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आज कोटद्वार थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला डेस्क और साइबर सेल का भी जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने महिला सहायता केंद्र में पहुंचकर महिलाओं से सीधे संवाद किया और लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत के निस्तारण की वर्तमान स्थिति का अपडेट भी लिया।

अध्यक्ष कंडवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

More in उत्तराखंड

Trending News