Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार: झंडीचौड़ में नगर निगम का बड़ा एक्शन, ABC सेंटर की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार के झंडीचौड़ में नगर निगम को हस्तांतरण हुई भूमि से निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।यह भूमि एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर के लिए नगर निगम को हस्तांतरित की गई थी, जहां कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया था।
निगम द्वारा निरीक्षण के दौरान लगभग आधा बीघा भूमि पर अस्थायी और स्थायी निर्माण कर अतिक्रमण पाए जाने पर प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।
नगर आयुक्त पी.एल. शाह ने बताया कि यह भूमि पूर्व में राजस्व विभाग से नगर निगम को हस्तांतरित की गई थी और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड