Connect with us

उत्तराखंड

एआरटीओ में महेंद्र रावत को विजिलेंस की टीम में 3000 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों धर दबोचा,देर शाम तक पूछताछ के बाद ले गए देहरादून

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में विजिलेंस ने छापा मार कर एक क्लर्क को दबोच लिया। आरोपी क्‍लर्क चार हजार का चालान छुड़वाने के नाम पर तीन हजार की रिश्वत मांग रहा था।विजिलेंस ने रिश्वत की राशि सहित उसे दबोचा लिया।


कोटद्वार में परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में देहरादून से पहुंची विजिलेंस की टीम ने कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।देर शाम तक पूछताछ के बाद शाम को विजिलेंस टीम महेंद्र को अपने साथ लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का चालान छुड़वाने के आवाज में महेंद्र ने 3000 की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने चालान छुड़वाने पर 4000 रुपए की रसीद काट ट्रक स्वामी से 7000 लिए।

More in उत्तराखंड

Trending News