Connect with us

उत्तराखंड

मलबा आने से तीन महिलाओं की मौत दो पुरूष घायल

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-जनपद में भारी वर्षा के चलते हैं तहसील लैंसडौन के अंतर्गत समखाल में सुबह 10:30 बजे मलबा आने से 5 लोग दब गए जिनमे से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और गम्भीर रूप से घायल हो गए।समखाल क्षेत्र में निर्माण कार्य को लेकर वहां पर मौजूद मजदूर टेंट में रुके हुए थे भारी बारिश के कारण खेत से मलवा टेंट के ऊपर आने से 5 लोग मलवे में दब गए जिनमे तीन महिलाएं और दो पुरूष थे।तीनो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी किया गया व मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला ओर घायलों को उपचार हेतु कोटद्वार बेस अस्पताल भेजा।
वही जिलाधिकारी ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को हर सम्भव मदद के आदेश दिए।साथ ही आपदा कंट्रोल रूम से जनपद में हो रही बारीश की घटनाओं की तत्काल जानकारी देने के आदेश भी दिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड