Connect with us

उत्तराखंड

रोडवेज के दो कर्मचारियों में हुई मारपीट,ड्राइवर ने कंडक्टर पर लगाया बन्दरबाँट का आरोप

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार में रोडवेज के दो कर्मचारियों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है, जहा बस में सीएनजी भराते वक्त बंदरबांट को लेकर कंडक्टर ने ड्राइवर को बीच चौराहे पर जमकर पीटा। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को बेस अस्पताल लाया गया।दरअसल अनुबंधित सीएनजी बस दिल्ली जाने के लिए रोडवेज डिपो के बाहर खड़ी थी। तभी अचानक ड्राइवर संजय नेगी और कंडक्टर सालिम के बीच मारपीट हो गई।

घायल ड्राइवर का आरोप है कि कंडक्टर बस में कम सीएनजी भरवाता है और स्लिप ज्यादा की बनवाकर पैसा अंदर करता है। और इस काम में साथ न देने पर कंडक्टर दबाव बनाता है, लेकिन उसने सालिम का साथ देने से मना कर दिया था।

इसी के चलते सालिम ने उससे मारपीट की। इस मामले में ARM रोडवेज अनुराग पुरोहित ने बताया कि फिलहाल घायल को उस रूट से हटा दिया गया है साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड