Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

देहरादून

दिल्ली से दून का सफर होगा आसान! पीएम मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

Ad

देहरादून में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और पूरी तरह व्यवस्थित होनी चाहिए। प्रशासन ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक पूरे मार्ग को 13 जोन में विभाजित कर दिया है, जहां जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर आम जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन का अनुमान है कि हजारों की संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इसके लिए मार्ग पर पेयजल, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे रूट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
वहीं गढ़ीकैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आमजन के बैठने की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, पेयजल, हल्के नाश्ते और मोबाइल शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि प्रधानमंत्री के मार्ग पर स्थानीय सांस्कृतिक दलों द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन जाएगा।
बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को सहारनपुर के गणेशपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया जाएगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री का देहरादून आगमन प्रस्तावित है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News