Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

गाड़ीघाट में ट्रैक्टर ट्रॉली वालों ने लगाए तहसील प्रशासन पर मारपीट के आरोप,डंपर चालक ने बताया बिना तोल के जा रहा माल

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में खनन कारोबारियों के बीच का झगड़ा एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है, यही नहीं गाड़ीघाट में नदी किनारे आज हुए इस झगड़े में चेकिंग के लिए पहुंची टीम पर भी गंभीर आरोप लगाए गए है। इस मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली से खनन करने वाले का आरोप है कि डंपर चालक और चेकिंग के लिए आए कुछ अधिकारी उन्हें जबरन परेशान कर रहे है, साथ ही मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।

वही रात के समय में भी धड़ल्ले से खनन होने के साथ ही, डंपरों में ओवर लोडिंग होने और बिना तोल कांटे में वजन कराए खनन करने के आरोप भी लगाए गए है। इस मामले में नायब तहसीलदार ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा पट्टा धारक के कर्मचारी न होकर भी नदी में खनन करने की शिकायत मिली थी जिसके बाद वो चेकिंग के लिए मौके पर पहुंचे।इसके साथ ही खनन कारोबारियों द्वारा वायरल वीडियो में लगे आरोपों को निराधार बताया।

तस्वीरों में साफ देख सकते हैं तहसील कर्मी कैसे दुम दबाकर भागते नजर आ रहे हैं।डंपरो में माल कितना जा रहा है और कितने की परमिशन होगी तस्वीरों में देख सकते हैं कितने भर कर जा रहे हैं न ही इनको कांटे पर तोला जाता है।पुलों की सुरक्षा के लिए बनाए गए पुश्ते पर गुजर रहे डंपरों से पुश्ता जल्द ही टूट कर धराशायी हो जाएंगा।

More in उत्तराखंड

Trending News