Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

कोटद्वार में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एएसपी ने पीस कमेटी से करी वार्ता,चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर पौड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चौबीसों घंटे निगरानी, गश्त, प्रभावी चेकिंग अभियान और खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है।

वही नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि अगर किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा अफवाह फैलाने, भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने, धार्मिक या सामाजिक भावनाएं भड़काने, भीड़ को उकसाने या किसी भी प्रकार से शांति भंग करने का प्रयास किया गया, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


पौड़ी पुलिस ने सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील की है कि वे शांति, संयम और भाईचारे का परिचय दें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, भड़काऊ संदेश या असामाजिक तत्व की जानकारी प्राप्त होने पर बिना देरी किए पुलिस को सूचित करें।

More in उत्तराखंड

Trending News