उत्तराखंड
घर से नाराज होकर गई थी नाबालिग, पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू
कोटद्वार क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। हरियाणा निवासी पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम गठित की गई। टीम ने हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश के बिजनौर तक लगातार तलाश अभियान चलाया।
आखिरकार 29 मार्च को पुलिस ने बिजनौर बस स्टेशन से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह पारिवारिक विवाद के कारण घर छोड़कर चली गई थी।
बालिका ने घर लौटने से इनकार किया, जिसके बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर उसे सिम्बलचौड़ स्थित पुनर्वास केंद्र में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
