Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

खनन की भेंट चढ़ा सुखरौ पुल धंसा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार- कोटद्वार में सुखरौ नदी में हुए बेहताशा खनन के चलते नदी पर बना मोटर पुल गिरने की कगार पर है….

पुल की नींव खोखली हो चुकी है जिससे पुल के गिरने का खतरा बना हुआ है…भाभर क्षेत्र से कोटद्वार बाजार को जोड़ने वाले निम्बूचौड़ पुल का पिलर 4 इंच तक नीचे धंस चुका है जिससे पुल में दरारें पड़ गई हैं…वहीं पुल के धंसने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है…

आननफानन में मौके पर पहुँचे प्रशासन की टीम ने पुल पर वाहनों की आवाजाही बन्द कर दी है साथ ही पुल के पिलर को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है।  वहीं मामले में स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर अवैध खनन और  लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News