Connect with us

Uncategorized

कोटद्वार में थाने में तैनात रहे कांस्टेबल गजेंद्र गिरी बने पुलिस मैन ऑफ द मंथ

Ad ADVERTISEMENTS Ad

-वर्तमान में हैं उधमसिंहनगर की काशीपुर कोतवाली में तैनात
काशीपुर-नशा तस्करों की कमर तोड़ने के एक्सपर्ट कांस्टेबल गजेंद्र गिरी को एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। कांस्टेबल गजेंद्र गिरी पूर्व में यहाँ कोटद्वार में तैनात रह चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक उधमसिंहनगर की मासिक अपराध गोष्ठी में कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया था। जिसमें गजेंद्र गिरी को काशीपुर क्षेत्र में एक किलो से स्मैक बरामद करने पर पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया। कांस्टेबल गजेंद्र गिरी ने कोतवाली कोटद्वार में तैनाती के दौरान भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। वर्तमान में गजेंद्र गिरी उधमसिंहनगर की काशीपुर कोतवाली में तैनात हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized