Connect with us

Uncategorized

बेस अस्पताल में पर्चा 28 रुपये का या 30 का,2 रुपये के नाम पर हो रही हजारों की कमाई,स्वास्थ्य विभाग मौन

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के बेस अस्पताल में 2 रुपये के नाम पर हजारों का खेल चल रहा है।अस्पताल में मरीज को पर्चा बनवाने के लिए 28 रुपये देने होते हैं लेकिन खुल्ले पैसे नही होने के चलते अधिकतर मरीज या उनके परिजन पर्चा बनवाने के लिए 30 रुपये ही देते हैं।लेकिन काउंटर पर हर किसी को 2 रुपये बाद में ले जाने को कहा जाता है।

पर्चा बनवाने वाले हर रोज बेस अस्पताल में 700 से 800 मरीज आते हैं और पर्चा बनवाते है…ओर हर पर्चे पर पीछे 2 रुपये लिखकर दे देते हैं।

2 रुपये के लिए कोई 50 रुपये खर्च करके नही जाएगा और एक महीने में मात्र 2 रुपये से 48 हजार रुपये महीना की एक्स्ट्रा कमाई हो रही है।जिसकी शिकायत सीएमएस भारद्वाज से की गई जिस पर उनका कहना है कि मामले की जानकारी नही है ऐसा हो रहा है तो उक्त व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी।

More in Uncategorized