Connect with us

उत्तराखंड

मालन पुल की भ्रामक वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने कहा पुल की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं,भ्रामक प्रचार करने वालों पर होगी कार्यवाही

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार स्थित मालन नदी पुल की सुरक्षा को लेकर कतिपय व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर चलाये जा रहे भ्रामक वीडियो का संज्ञान लेते हुए निर्माणदायी संस्था लोनिवि खण्ड दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त मालन पुल का पुनर्निमाण कार्य विभाग की देखरेख में गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है।आपकू बता दें कल से सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लाइव चलकर बताया कि वहाँ बहुत ज्यादा गेप आ गया है।जिसका आज विभाग के द्वारा खंडन किया गया है ओर पुल को बनाते वक्त गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि पुल यातायात के लिए पूर्णतः सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि पुल को लेकर सोशल मीडिया पर चलाई जा रही अफवाओं पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि पुल हर प्रकार के यातायात के लिए सुरक्षित है।

More in उत्तराखंड

Trending News