Connect with us

उत्तराखंड

प्रेस वार्ता में मेयर प्रत्याशी रहीं रावत ने कहा भाजपा नेताओं के दुष्कर्म के मामलो में उत्तराखंड देश मे छठे स्थान पर

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-भाजपा नेत्री मामले में काँग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।शुक्रवार को काँग्रेस ने पूरे प्रदेश में प्रेस वार्ता करते हुए हरिद्वार की घटना को निंदनीय और उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली घटना बताया।कॉंग्रेस के पदाधिकारियों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

कोटद्वार में काँग्रेस की मेयर प्रत्याशी रहीं रंजना रावत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पर्वतीय प्रदेशों में उत्तराखंड ऐसे कृत्यों में पहले स्थान पर है और देश मे छठे स्थान पर है।उत्तराखंड देवों की भूमि है और देवों की भूमि पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बहन बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ करने का घिनौना अपराध कर रहे हैं।


पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी रही रंजना रावत ने बताया कि हरिद्वार में भाजपा की पूर्व महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष रही अनामिका शर्मा पर अपनी ही नाबालिक बेटी के यौन शोषण करवाने का जघन्य अपराध किया है, इस घटना ने मातृत्व को ही कलंकित कर दिया है।जहां भी बलात्कार की घटना होती है उसमें भाजपा नेताओं या कार्यकर्ताओं का नाम ही आता है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा ऐसी घिनौनी हरकते करके बुलन्द किया जा रहा है।

More in उत्तराखंड