Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

प्रोजेक्ट उत्कर्ष: सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं की शुरुआत,बंसल डीएम की मेहनत लाई रंग

Ad

देहरादून : जिले के सरकारी स्कूलों में अब डिजिटल शिक्षा की नई रफ्तार शुरू हो गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” के तहत 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस परियोजना के अंतर्गत कुल 884 स्मार्ट टीवी खरीदकर कक्षाओं में स्थापित किए जा रहे हैं, जिनकी कुल लागत 3.67 करोड़ रुपये है। सभी स्मार्ट टीवी की आपूर्ति पूरी हो चुकी है और इंस्टॉलेशन तेजी से जारी है।

स्मार्ट टीवी से कक्षाओं में ऑडियो-वीडियो कंटेंट, ई-लर्निंग मॉड्यूल और डिजिटल पाठ्य सामग्री का उपयोग किया जाएगा। इससे शिक्षण अधिक रुचिकर और प्रभावी होगा। छात्र अब PM e-Vidya, Diksha पोर्टल और वर्चुअल क्लासेस जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे…जिससे उनकी अवधारणात्मक समझ और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा।

परियोजना के लिए विद्यालयों की आवश्यकता अनुसार 43 इंच और 55 इंच के टीवी खरीदे गए हैं। इसके लिए धनराशि जिला खनन निधि से उपलब्ध कराई गई है। इसके पहले ही 5 करोड़ रुपये के CSR फंड से सभी सरकारी विद्यालयों को फर्नीचर भी उपलब्ध कराया जा चुका है।

जिला प्रशासन का कहना है कि यह पहल डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप आधुनिक शिक्षण वातावरण तैयार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि प्रशासन विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और सभी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षण सुविधा शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News