उत्तराखंड
कोटद्वार के बेस अस्पताल में बनाई पुलिस चौकी बनी शोपीस,5 माह बाद भी नही हुई पुलिसकर्मी की तैनाती
कोटद्वार-कोटद्वार के राजकीय बेस अस्पताल में पुलिस चौकी तो बना दी गई है…लेकिन अब तक वहां किसी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में यह चौकी शोपीस बनकर रह गई है।

बेस अस्पताल के महिला वार्ड में पूर्व में कुछ अश्लील घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं जिसकी वजह से पुलिस चौकी की मांग की गई थी।वही अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं। कई बार यहां झगड़े और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है..लेकिन मौके पर पुलिस मौजूद न होने से स्थिति संभालना मुश्किल हो जाता है।चौकी बना दी गई है तो उसमें पुलिसकर्मियों की तैनाती भी होनी चाहिए…ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।
वही सीएमएस का कहना है कि चौकी बने हुए लगभग 5 माह हो चुके हैं लेकिन पुलिस कर्मी की तैनाती क्यो नही की गई इस बारे में पुलिस अधिकारी ही बता सकते हैं।हमारे द्वारा उनको कई बार बताया जा चुका है लेकिन कोई स्थाई तैनाती नही की गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
