Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

पीजी कॉलेज कोटद्वार श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन की बड़ी लापरवाही छात्रों पर पड़ी भारी

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-पीजी कॉलेज कोटद्वार में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बीएससी के छठे सेमेस्टर की परीक्षा में कल सोमवार को दूसरा पेपर दे दिया गया। कॉलेज में जीव विज्ञान संकाय के छात्र छात्राओं को मैमल्स एंडो क्राइनोलॉजी के पेपर की जगह मत्स्य का पेपर दे दिया गया। प्रश्नपत्र को देखकर छात्रों ने खूब हंगामा किया, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर को निरस्त कर दिया।


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब इस परीक्षा की जल्द ही नई तिथि घोषित होगी। वही सूचना ये भी है कि ऐसा ही कई अन्य कॉलेज में भी हुआ है। इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन ने तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर को रद्द कर दिया है। इससे पहले भी कई मामलों में श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी की लापरवाही सामने आ चुकी है। जिस कारण आजतक बच्चे यूनिवर्सिटी के चक्कर लगाकर परेशान है।

More in उत्तराखंड

Trending News