Connect with us

उत्तराखंड

नेशनल हाईवे पर पुलिया टूटने से यात्री हो रहे परेशान, ट्रेन के टिकटों की हो रही मारामारी

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र को नजीबाबाद और आगे मैदानी इलाकों से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-534 इन दिनों संकट में है। जफराबाद के पास भारी बारिश के चलते पुलिया ढह जाने से कोटद्वार का अन्य हिस्सों से सीधा सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क मार्ग बंद होने के कारण अब यात्रियों के पास ट्रेन ही एकमात्र विकल्प बचा है। नतीजा यह हुआ कि कोटद्वार रेलवे स्टेशन में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

ट्रेन में सीटें फुल हो चुकी हैं, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग टिकट और रिजर्वेशन को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड