Connect with us

Uncategorized

लाचार पति को इरिक्शा में लेकर थाने पहुंची पत्नी,न्याय की लगाई गुहार

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार के पदमपुर में रहने वाली महिला ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है।महिला का कहना है कि 18-08-2022 को एक व्यक्ति मेरे पति को घर से बुला कर ले गया।जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

वर्तमान में बालासौड़ कोटद्वार में रहता है।उक्त व्यक्ति व उसके अन्य साथियों ने मिलकर मेरे पति सोमपाल पर जानलेवा हमला किया और गम्भीर रूप से घायल हालत में घर के बाहर डालकर चले गये।उनके सिर,छाती, पैर व रीढ़ की हड्डी में फैक्चर है ओर चलने फिरने में असमर्थ हो गए हैं।कोटद्वार के बेस अस्पताल के बाद कई जगह इलाज करवाया कोई लाभ नही मिल रहा।गरीब होने के कारण अब इलाज करवाना मुश्किल हो गया है।कोटद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी हमारी कोई सुनवाई नही हो रही है।

More in Uncategorized

Trending News