Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

कोडिया गबर सिंह कैंम्प की पुलिया बहने से स्थानीय निवासियों की हुई मुसीबत,एसडीएम को दी जानकारी

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में आज हुई भारी बारिश से कौड़ियां गबर सिंह की पुलियाएक बार फिर से बह गई, करीब दो साल पहले पनियाली गदेरे में भारी बारिश के कारण बही इस पुलिया को लोक निर्माण विभाग द्वारा ह्यूम पाइप डालकर वैकल्पिक रूप से तैयार किया गया था, जो लंबे समय तक नहीं टिक पाई। इस संबंध में पार्षद सुभाष पांडे ने बताया कि इस पुलिया के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खुद मौके पर पहुंचकर इसके जल्द निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन विभाग द्वारा इसपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।

हालांकि कुछ समय पहले लोक निर्माण विभाग की टीम ने पक्की पुलिया के निर्माण को लेकर सर्वे किया था जिसके बाद अब तक आसपास के लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि कब उनको आवाजाही के लिए पक्की पुलिया मिल पाएगी,आज सुबह तेज बारिश में बही इस पुलिया से आर्मी कैंप के साथ ही अनूप विहार के लोगों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ रहा है।

हालांकि आसपास के लोगों ने तुरन्त ही इसकी सूचना एसडीएम सोहन सिंह सैनी को दे दी थी ओर एसडीएम के यहां से आश्वासन जरूर मिल गया है।अब देखने वाली बात होगी।आश्वासन कब तक पूरा होता है।

More in उत्तराखंड