Connect with us

उत्तराखंड

बोर्ड बैठक में मेयर व पार्षदों ने सर्वसम्मति से किया प्रस्ताव पास,निगम के किये कार्यों में साइन बोर्ड में नहीं होगा विधायक ऋतु खंडूड़ी का नाम

Ad ADVERTISEMENTS


कोटद्वार नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।पार्षदों ने कई प्रस्ताव दिए और उन पर सर्वसम्मति से मोहर भी लगी।वही प्रशासक के कार्यकाल में किये गए कामों के साइन बोर्ड पर विधायक ऋतु खंडूड़ी का नाम होना चाहिए या नहीं यह मुद्दा भी बोर्ड में उठाया गया।

प्रशासक के समय पर किये गए कार्यों में विधायक का नाम न होने से कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर इस बात की काफी चर्चा हुई।जिसके बाद विशेष कार्याधिकारी अशोक शाह ने नगर आयुक्त को पत्र लिख कर निगम के करवाये गए साइन बोर्ड पर विधायक ऋतु खंडूड़ी का नाम लिखने की बात कही गई थी।इस मुद्दे पर बोर्ड बैठक में चर्चा की गई ओर कहा गया कि निगम अपने आप मे मिनी सरकार होती है और निगम के कामों के साइन बोर्ड में विधायक का नाम नही होना चाहिए ओर भविष्य में भी निगम के कार्यों में लगाये जाने वाले साइन बोर्ड पर विधायक का नाम नहीं होगा,मेयर व सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पास किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड