उत्तराखंड
कोटद्वार में तहसील प्रशासन ने खोह नदी में छापेमारी के दौरान पकड़ी 5 ट्रैक्टर ट्रॉली
कोटद्वार-कोटद्वार में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है… बुधवार को तहसील प्रशासन ने खोह नदी में छापेमारी करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की हैं ….बुधवार सुबह झूलापुल के पास खोह नदी में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान नदी में अवैध खनन करते हुए पांच वाहन पकड़े गए। सभी वाहनों को मौके पर ही कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है और वाहन स्वामियों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
