उत्तराखंड
एलपीजी के चलते होटलों में किट्टी पार्टियों की बुकिंग हुई कम,किट्टी शौकीन महिलाओं ने कहा घर मे करेंगे छोड़ेंगे नहीं किट्टी पार्टियां
कोटद्वार-कोटद्वार में एलपीजी गैस की कमी का असर अब किट्टी पार्टियों पर भी देखने को मिल रहा है। शहर के कई होटलों में किट्टी पार्टियों की बुकिंग कम हो गई है।

महिलाओं के बीच होने वाली किट्टी पार्टियां आमतौर पर होटलों और रेस्टोरेंट्स में आयोजित होती हैं…लेकिन गैस संकट के चलते इनकी संख्या में कमी आई है।
वही किट्टी पार्टी की शौकीन महिलाओं का कहना है कि किट्टी पार्टी उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं…बल्कि आपसी मेलजोल और तनाव कम करने का एक जरिया होती है।लेकिन एलपीजी गैस की कमी के चलते होटलों में करना थोड़ा मुश्किल हुआ है अगर यही स्थिति रही हम घर में करना शुरू कर देंगे लेकिन किट्टी पार्टियां नही छोड़ेंगे।
होटल संचालकों का कहना है कि गैस की कमी के कारण खाने-पीने की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग किट्टी पार्टी आयोजित करने से बच रहे हैं या फिर कार्यक्रम टाल रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
