Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

जनहित कार्यों से भरोसे का प्रतीक बने डीएम सविन बंसल,सख्ती और संवेदनशीलता से रच रहे सुशासन की मिसाल

Ad

देहरादून-देहरादून में आजकल डीएम सविन बंसल पर एक महिला अधिकारी ने प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों से हजारों लोग डीएम बंसल के पक्ष में खड़े हो गए हैं।डीएम के जो कार्य होते हैं वह उन्हीं को कर रहे हैं जिस कारण उन्होंने गरीबों,बेसहारा व मजलूमों के दिलो में अपना स्थान बनाया है।यदि हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ऐसे ही करने लगे उससे प्रदेश की जनता को दर दर की ठोकरे नहीं खानी पड़ेंगी। प्रदेश की राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी सक्रिय,संवेदनशील और परिणामोन्मुख प्रशासनिक कार्यशैली के चलते आमजन के बीच भरोसे का मजबूत प्रतीक बनकर उभरे हैं। जनकल्याण को प्राथमिकता देने वाली उनकी कार्यप्रणाली ने जिला प्रशासन के प्रति लोगों के विश्वास को नई मजबूती दी है।

तेज निर्णय क्षमता, स्पष्ट विज़न और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीएम सविन बंसल को प्रदेश के कर्तव्यनिष्ठ और प्रभावशाली अधिकारियों में गिना जा रहा है। उनके नेतृत्व में प्रशासन केवल फाइलों तक सीमित नहीं…बल्कि ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनता और हल करता दिखाई दे रहा है।

बालिकाओं की शिक्षा और जरूरतमंदों के उत्थान पर विशेष फोकस

जिले में संचालित नंदा–सुनंदा योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं। इसके साथ ही गरीब, अनाथ, कूड़ा बीनने वाले और वंचित वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में प्रशासन निरंतर सक्रिय है।

राइफल फंड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता, प्रशासनिक लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत किया है।

जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही पर सख्त संदेश

आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर भी डीएम सविन बंसल ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध सेंसस एक्ट 1948 के अंतर्गत कार्रवाई की संस्तुति की गई है। यह कदम दर्शाता है कि राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में जिम्मेदारी और अनुशासन सर्वोपरि है।

प्रशासन ने साफ किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण दायित्व में शिथिलता दिखाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन में जनसैलाब

डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग उनके जनहित कार्यों, प्रशासनिक सख्ती और संवेदनशील रवैये की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि बालिकाओं की शिक्षा, गरीब बच्चों की मदद, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख ने प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ाया है।

ईमानदारी और सख्ती को मिला जनसमर्थन

सोशल मीडिया पर सामने आ रही प्रतिक्रियाएं यह दर्शाती हैं कि ईमानदार और जवाबदेह प्रशासन को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि यह भरोसा प्रशासन और जनता के बीच मजबूत होते रिश्ते का संकेत है।

कुल मिलाकर जिलाधिकारी सविन बंसल की कार्यशैली सुशासन, संवेदनशीलता और सख्ती का संतुलित उदाहरण बनती जा रही है…जो प्रशासनिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद को और मजबूत करती है।

More in उत्तराखंड

Trending News

उत्तराखंड

Online baccarat in Wyoming: A guide for 2025

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Roulette with Exclusive Bonuses USA Popular