Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

पौड़ी

डीएम का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण: अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल

Ad

पौड़ी गढ़वाल के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और इसके बाद सुधार एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को मंजूरी दे दी।
निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी और विभिन्न वार्डों की स्थिति देखी गई। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीजों से बातचीत कर फीडबैक लिया गया, जिसमें कई कमियां सामने आईं। इसके बाद चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।
अस्पताल में अब इमरजेंसी वार्ड के विस्तार की तैयारी की जाएगी, वहीं सभी ओपीडी में डिजिटल टोकन सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है, जिससे मरीजों को लाइन में लगने की परेशानी से राहत मिलेगी। जरूरी उपकरण जैसे लैप्रोस्कोप, इको मशीन और अन्य जांच मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मरीजों और तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वार्डों में बेहतर सफाई व्यवस्था, गद्देदार बेंच, रंगीन चादरों की व्यवस्था और व्हीलचेयर की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही अस्पताल में सोलर प्लांट लगाने, शव वाहन की व्यवस्था करने और दवाओं के परिवहन के लिए वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की कम संख्या और प्रसव मामलों में कमी पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि बजट की कमी के कारण किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी।
प्रशासन का लक्ष्य जिला अस्पताल को आधुनिक, व्यवस्थित और आम लोगों के लिए सुलभ स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करना है, जहां मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

Continue Reading
You may also like...

More in पौड़ी

Trending News