Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

दुर्गा देवी मंदिर के पास पर्यटक की गाड़ी पर गिरा बोल्डर,ड्राइवर हुआ घायल,मौके पर पहुंची पुलिस-देंखे वीडियो

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार ओर दुगड्डा के बीच दुर्गा देवी मंदिर के निकट एक गाड़ी पर बोल्डर आकर गिरने से ड्राइवर चोटिल हो गया।वीकेंड होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक लैंसडाउन घूमने आते हैं और कोटद्वार के प्राचीन श्री सिद्धबली मंदिर और रास्ते मे दुर्गा देवी मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ लगी रहती है।

बरसात के मौसम में अक्सर उस रास्ते पर बोल्डर गिरते रहते हैं।आज सुबह से ही बारिश हो रही थी।बरसात में पहाड़ों से पत्थर गिरना आम बात है।उसी दौरान एक पर्यटक की गाड़ी पर पत्थर गिर गया और ड्राइवर घायल हो गया गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया।पत्थर गिरने की सूचना से वहां लंबा जाम लग गया और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दुगड्डा चौकी से पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और गाड़ियों को वहाँ से निकलवाते हुए रास्ता खुलवाया।

More in उत्तराखंड