Connect with us

उत्तराखंड

हैप्पी होम स्कूल में रंगों और संस्कृति की झंकार, ब्लू हाउस बना विजेता…

Ad

कोटद्वार: कोटद्वार स्थित हैप्पी होम स्कूल के प्रांगण में आयोजित इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता ने विद्यालय के वातावरण को रंग, संगीत और संस्कृति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका उषा सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।

मंच पर ब्लू हाउस (हार्मनी हाउस), रेड हाउस (वैलर हाउस), ग्रीन हाउस (होप हाउस) और येलो हाउस (विक्ट्री हाउस) के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की विविध झलक प्रस्तुत की।

ब्लू हाउस ने राजस्थानी लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक संगीत और घूमर की मोहक मुद्राओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सधी हुई ताल, भाव-भंगिमाएँ और आत्मीय अभिव्यक्ति ने पूरे वातावरण को नृत्यमय बना दिया।

रेड हाउस ने पंजाबी संस्कृति की जोश और उमंग को मंच पर जीवंत किया। ढोल की थाप पर भांगड़ा और गिद्धा प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

ग्रीन हाउस ने मराठी संस्कृति की झलक पेश की। लावणी की लय, पारंपरिक वेशभूषा और सटीक मुद्राओं से सुसज्जित इस प्रस्तुति ने दर्शकों का हृदय जीत लिया।

येलो हाउस ने गुजराती लोक संस्कृति के उल्लास को गरबा और डांडिया के माध्यम से मंच पर जीवंत किया। झिलमिल पोशाकों और मनमोहक लयों से सजी यह प्रस्तुति सभी की सराहना का केंद्र बनी।

चारों हाउस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ब्लू हाउस (हार्मनी हाउस) को विजेता घोषित किया गया। रेड हाउस, ग्रीन हाउस और येलो हाउस ने क्रमश…….द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी सिंह ने विद्यार्थियों की मेहनत, तालमेल और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि नृत्य केवल कला नहीं….बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है। जब विद्यार्थी मंच पर भारतीय परंपराओं को जीवंत करते हैं….तो वे केवल नाचते नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को अभिव्यक्त करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विजेता ब्लू हाउस को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों के सहयोग और विद्यार्थियों के उत्साह ने इस आयोजन को अत्यंत सफल बनाया। यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव बनी….बल्कि भारत की “एकता में अनेकता” की अनुपम झलक भी प्रस्तुत कर गई।

More in उत्तराखंड

Trending News