Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में गुटखा,तंबाकू की हो रही कालाबाजारी,थोक विक्रेता बेच रहे मनमाने दामों पर,प्रशासन मौन…..

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में गुटखा और तंबाकू उत्पादों की खुलेआम कालाबाजारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।सूत्रों के अनुसार कोटद्वार में कुछ थोक विक्रेताओं द्वारा गुटखा,सफल खैनी व अन्य तंबाकू उत्पादों को निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है।थोक विक्रेता रिटेलर वालो को ऊँचे दामों पर दे रहे हैं।वही रिटेलर वाले मजबूरन 2 से 4 रुपये ज्यादा पर बेच रहे हैं।शहर में कुछ थोक विक्रेताओं के द्वारा लगभग 6800 का बोरा 9000 तक में बेचा जा रहा है।


व्यापारी मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इससे जहां खुदरा दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है…वहीं बाजार में अवैध तरीके से मुनाफाखोरी का सिलसिला भी जारी है।दुकानों पर तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर छपी कीमत से अधिक राशि वसूली जा रही है।आरोप है कि कुछ थोक विक्रेता खुदरा दुकानदारों को भी ऊंचे दाम पर माल दे रहे हैं…जिसके चलते उपभोक्ताओं तक यह उत्पाद महंगे दामों पर पहुंच रहे हैं।ऐसा नही है कि प्रशासन को इस सब की जानकारी नहीं होगी।लेकिन प्रशासन क्यों मौन है ?…..

More in उत्तराखंड