देहरादून
देहरादून में बड़ी तैयारी! PM मोदी के आने से पहले प्रशासन पूरी तरह एक्टिव
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शनिवार को आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड तक पूरे मार्ग का ग्राउंड जीरो निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी कार्य तत्काल पूरे किए जाएं। उन्होंने क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत, सड़क पैचवर्क, दीवारों के रंगरोगन और प्रमुख चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया। साथ ही सड़क किनारे फैले मलवे की सफाई कर पूरे मार्ग को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।डीएम ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पूरे रूट पर चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए…ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। गढ़ीकैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंडाल और बैठने की व्यवस्था, , वाहनों की पार्किंग, पेयजल और जलपान, मोबाइल शौचालय जैसी सभी सुविधाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। साथ ही कार्यक्रम स्थल तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश देते हुए साफ कहा कि तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
